सोमवार, 18 जनवरी 2010
नेताजी है भाई कुछ तो समझा करो
गंगा के प्रति पब्लिक को जागरूक करने के लिए रविवार को मंत्रीजी कानपूर. जिनके पास नगर विकास के साथ पर्यावरण विभाग भी है. कड़ाके की ठण्ड के कारन दोपहर तक ऑफिस पहुचने वाले अफसर भी उनका स्वागत करने के लिए सरसैया घाट पहुच गए. उन्होंने गंगा को साफ़ सुथरा रखने के लिए बड़ी बड़ी बाते लोगो को सामने कही. लकिन यह बातें अखवार वल्लों को समझ में नहीं आयीं. मंत्री जी की जरा सा चुके और उन्होंने पकड़ लिया. गंगा में पालीथीन के साथ उसमें भरी मछलियों को बहाते हुए फोटो के साथ बड़ी-बड़ी हेडिंग्स में खबर छाप दी. सुबह जब आयोजक नगर निगम विभाग के अफसरों ने अखबार खोला और न्यूज़ पढ़ी तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुच गया. हो भी क्यों न. उनके विभाग ने गंगा में पालीथीन बहाने पैर रोक लगायी थी. उनकी यह रोक उनपर ही जो भारी पद गयी. सोचा था अखबार में छपी बड़ी बड़ी न्यूज़ की कापिया मंत्रीजी को भेजेंगे.इससे उनकी पीठ थपथपाई जायेगी. पासा उल्टा देख अखबारवालों को सबक सिखाने की नगर निगम के अफसर ने ठान ली. उन्होंने साम को अकबारों के दफ्तरों में बड़े-बड़े सब्दों में खंडन भेज दिया.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें