रविवार, 6 जून 2010
रविवार, 28 फ़रवरी 2010
horiya gaye kanpuriya
कनपुरिया होली तो देश भर में मशहूर है. यहाँ सात दिनों तक होली के रंगों से आसमान सतरंगी रहता है. सात दिनों तक होली यूँ ही नहीं खेली जाती है. होली अपने पीछे इतिहास समेटे हुए है. पारंपरिक होली के साथ ही होली वीक की शुरुवात हो जाती है और सातवे दिन अंग्रेजों की मात देने की ख़ुशी में पूरा शहर होली खेलता है. इस परंपरा की शुरुवात लगभग ६० साल पहेले हुई थी. होली जलाने पर ब्रिटिश सैनिको ने रोक लगा दी थी. अंग्रेजों के इस आदेश से शहरवासी गुस्से से लाल हो गए. उन्होंने अंग्रेजों के आदेश को दरकिनार करते हुए हटिया में होली जलाई. ऐसे लोगों को अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया. अंग्रेजों के इस कदम ने शहर वासियिओं को एकजुट कर दिया. उन्होंने अंग्रेजों को मात देने की ठान ली. उन्होंने फैसला किया की गिरफ्तार लोगो की आज़ादी तक होली न मनाई जाएगी इसके साथ ही शहर की बाजारें भी नहीं खुलेंगी. कनपुरियों के इस फैसले से ब्रिटिश सैनिको, अफसरों का गुजारा मुश्किल हो गया. अंग्रेज गिरफ्तार किये गए लोगों को छोड़ने को मजबूर हो गए. रिहाई की ख़ुशी में कनपुरिया सरसैया घाट जेल के बाहर जुटे और उनके साथ जमकर होली खेली. ख़ुशी का यह कारवां रंग यहीं नहीं रुका. आसमान को सतरंगी करता हुआ पुरे शहर में घूमा. बस यहीं से यह परम्परा बन गयीं. इस बार भी होली की शुरुवात दो दिन पहले हो गयी. बारावफात की वजह से शुक्रवार को ऑफिस, स्कूल बंद हो गए और मिल गया होली का खेलने का एक और मौका. दो दिन पहले ही शहर में रंग बरसने लगा.
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2010
sahib yeh teek nahi
माय नेम इस खान फिल्म के रिलीजिंग के लिए स्टेट गवर्नमेंट ने तगड़े इंतजाम किये है. यह सब किया गया शिव सेना की धमकियों से फिल्म को बचने के लिए. इस मामले में सेंट्रल गवर्नमेंट ने भी तेज़ी से एक्शन लिया और फाॅर्स भेज कर स्टेट गवर्नमेंट की मदद का भी भरोसा दिलाया. स्टेट व् सेंट्रल गवर्नमेंट का यह कदम तारीफ़ के काबिल है. पर उनके इस कदम से कुछ सवाल जरूर खड़े हो गए है? अगर यही स्टेप उत्तर भारतीयों को शिव सैनिको के हमले से बचने के लिए किये गए होते तो देश में कटुता न फैलती. उत्तर भारतीय रोज़ी-रोटी छोड़कर वहा से वापस लौटने को मजबूर न होते. पैर अब यह कदम राजनीति से भरा नज़र आ रहा है. राहुल बाबा को शिव सेना ने चुनौती दी तो कांग्रेस की स्टेट गवर्नमेंट की नीद टूट गयी. उसने माय नेम इस खान के बहाने शिव सेना को पटकनी देने की ठान ली. क्योकि इसमें उसे दो फायदे नज़र आ रहे है. एक तो किंग खान के बहाने मुसलमानों का वोट बैंक वापस लौटता नज़र आ रहा. इसके साथ ही शिव सेना से नाराज़ उत्तर भारतियों के एकमुश्त वोट भी उसकी झोली में आ जायेंगे.i
रविवार, 7 फ़रवरी 2010
soone pe suhsgaa
कानपुर को आज बड़ा तोहफा मिला. सिटी से न्यू दिल्ली की रिवेरसे शताब्दी का संचालन सुरु हुआ.कई ट्रेनों के विस्तार में भी कानपुर को शामिल किया गया. इससे निश्चित ही कानपुर से दिल्ली व् अन्य जिलो का safar आसान हो जायगा. इसके साथ ही दो ओवर ब्रिज की मांग भी रेल मंत्री ममता बनर्जी ने मान ली. यानी की सोने पे सुहागा. साउथ और नोर्थ सिटी को जोड़ने वाले गोविन्दपुरी और दादानगर पुल से सिटी में आना-जाना आसान हो जायगा.
शनिवार, 6 फ़रवरी 2010
शनिवार, 30 जनवरी 2010
yeh anhoni ka sanket to nahi
मौसम के रुख में तेज़ी से हो रहे बदलाव से जानकारों के माथे पर चिंता की लकीरे गहराने लगी है. इस साल की सर्दी ने उनकी आशंका को और भी गहरा दिया है. पहली बार ऐसा हुआ की मैक्सिमम तापमान बहुत कम रहा. यह ऐतिहासिक रहा. लगातार २४ दिनों तक उच्च तापमान २० डिग्री से कम बना रहा. फिर तापमान एकदम से बदने लगा. एक वीक में ही नार्मल से अधिक हो गया है. इसे मोसम वैझानिक ग्लोबल वार्मिंग का असर मान रहे हैं.
शनिवार, 23 जनवरी 2010
tufaan ka sanket
सिटी में गेस्ट हाउस सील ही रहे है, शो रूम्स पर भी सरकारी ताला लग रहा है. भू- प्रयोग के विरूद बनी बिल्डिंग्स की लिस्ट तैयार हो रही है. यह जानकार कुछ भी नया नहीं लगेगा. यह सब सरकारी काम लगेगा. पर यह तूफ़ान का संकेत दे रहा है. अगर हाई कोर्ट का रूख जरा सा कड़ा हो गया तो वाकई तूफ़ान कड़ा हो जायेगा. करवाई की जद में हजारो की संख्या में बनी इल्लीगल बिल्डिंग्स भी आ जाएँगी.
umeed rakhna bamani hogi
बड़े साहब का ओहदा बड़ा ही शालीन माना जाता है. हो भी क्यों न बड़े साहब पर पूरी डिस्ट्रिक्ट की जिम्मेदारी होती है. हर स्थितियो को उन्हें संभालना होता है. जिससे की सांति व्यवस्था न बिगड़े, law एंड आर्डर मेंटेन रहे. पर लखनऊ के बड़े साहब ने जो कारनामा किया, उससे आसंती मच गयी. वह भी केवल एक जिले में नहीं बल्कि स्टेट में तूफान खड़ा हो गया. चारो तरफ आसंती हो गयी. शायद इस घटना को अंजाम देने के पीछे उनका अपना कोई मकसद हो या स्वार्थ भी हो. . पर बड़े साहब की कुर्सी की शालीनता पर जरूर सवालिया निशान लग गया है?
सोमवार, 18 जनवरी 2010
नेताजी है भाई कुछ तो समझा करो
गंगा के प्रति पब्लिक को जागरूक करने के लिए रविवार को मंत्रीजी कानपूर. जिनके पास नगर विकास के साथ पर्यावरण विभाग भी है. कड़ाके की ठण्ड के कारन दोपहर तक ऑफिस पहुचने वाले अफसर भी उनका स्वागत करने के लिए सरसैया घाट पहुच गए. उन्होंने गंगा को साफ़ सुथरा रखने के लिए बड़ी बड़ी बाते लोगो को सामने कही. लकिन यह बातें अखवार वल्लों को समझ में नहीं आयीं. मंत्री जी की जरा सा चुके और उन्होंने पकड़ लिया. गंगा में पालीथीन के साथ उसमें भरी मछलियों को बहाते हुए फोटो के साथ बड़ी-बड़ी हेडिंग्स में खबर छाप दी. सुबह जब आयोजक नगर निगम विभाग के अफसरों ने अखबार खोला और न्यूज़ पढ़ी तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुच गया. हो भी क्यों न. उनके विभाग ने गंगा में पालीथीन बहाने पैर रोक लगायी थी. उनकी यह रोक उनपर ही जो भारी पद गयी. सोचा था अखबार में छपी बड़ी बड़ी न्यूज़ की कापिया मंत्रीजी को भेजेंगे.इससे उनकी पीठ थपथपाई जायेगी. पासा उल्टा देख अखबारवालों को सबक सिखाने की नगर निगम के अफसर ने ठान ली. उन्होंने साम को अकबारों के दफ्तरों में बड़े-बड़े सब्दों में खंडन भेज दिया.
शनिवार, 16 जनवरी 2010
इनकी भी तो कोई सुने
टूंडला स्टेशन के पास कालिंदी के श्रम सक्ति को टक्कर मारने के बाद ड्राईवर को निलंबित कर दिया गया। आरोप लगाया गया की ड्राईवर ने सिग्नल को इग्नोर किया। क्योंकि ट्रेन तेज़ स्पीड में थी। साथ ही कई अफसरों पर भी गाज गिरी। क्या रेलवे के इस कदम से ट्रेन एक्सिडेंट रुक जायेंगे। इससे जानकार इत्तिफाक नहीं रखते है। उनका कहना है की कुछ ड्राईवर की भी सुनी जाये। सायद उनकी सुनने से कोहरा के दौरान हो रही इन घटनाओं को रोकने में कुछ मदद मिल । चालको को पीड़ा पर गौर किया जाये तो कुछ हल निकल सकता है। उनका कहना है भीसदं जाड़ें में ट्रेन चलना आसान कम नहीं है। क्योंकि ट्रेनों में जादें से बचने के कोई इंतजाम नहीं हैं। ट्रेन चलते वक़्त उनके पैर कांपते है। हवाएं से वे कंपा करते हैं। कोहरा के कारण आगे कुछ दिखाई भी नहीं पड़ता है। हेर वक़्त उन्हें एक पैर पर खड़े होकर टकटकी लगायें आगे की ओर देखना पड़ता हैं। ट्रेन के वैपेर्स को भी नहीं चेक किया जाता है। उनसे ओस नहीं हटती है। रास्ता देखने के लिए आँखे फाड़ें रखनी पड़तीं हैं। फिर ड्यूटी आवर भी दो से तीन गुना तक हो जातें है। एक ड्राईवर ने बताया की दिल्ली से कानपूर तक के लिए ट्रेन चलने की जिमेद्दारी मिलती है, जबकि ऐसे कोहरे में २०-२० घंटे तक लग जातें हैं। इसलिए जरूरी है की ट्रेन के इंजन को एयर तेते किया जाये। दुसरे ड्यूटी आवर का धयान दिया जाये। वैपेर्स को जारूर चेक किया जाये.
ऊट पहाड़ के नीचे आया
हाई कोर्ट के भू-उपयोग के विरूद बनी व्यावसायिक बिल्डिंग्स की लिस्ट, उनके खिलाफ हुई कार्रवाईकी लिस्ट मांगे जाने से के.डी.ऐ के अफसरों के होश उड़े हुए है। इन्फोर्समेंट के इन्जिनिर्स के चेहरे लटके हुए है। उन्हें अपनी गर्दन पर तलवार लटकती नज़र आ रही है। अब गर्दन बचाने के लिए हेर हथकंडे अपना रहे है। हालाकि सत्ताधारी दल से जुड़े इस विभाग के अफसर और कुछ इन्जिनिर्स इसे अच्हा मौका मान रहें है। इसे भुनाने में भी लगे हुए है। उनकी गाडिओं का काफिला एरिया में घूम रहा है। वे व्यावासायिक बिल्डिंग्स पैर रुककर हाई कोर्ट का फरमान सुनाना नहीं भूलते है। दरअसल भू-उपयोग के विरूद बन रही व्यावसायिक बिल्डिंग्स को अपने नफे-नुक्सान के तराजू में तौला। सौदा फायदे का नज़र आया तो बिल्डिंग बनाने दी। महायोजना की परवाह नहीं की। अगर बनाने वाले से उनकी नहीं पटी तो तुरंत नोटिस जारी करदी। जेब गरम हो गयी तो के लिए तो फिर पलटकर उस तरफ नहीं देखा । बात नहीं बनी तो बिल्डिग को सील या गिराने तक की नोटिस जारी कर दी.यह आखरी तीर ९९ केसेस में निशाने पैर बैठता । मकान मालिक उनके पास आ गिरता।
शुक्रवार, 15 जनवरी 2010
दिल्ली का हॉल न हो जाये
कानपूर में भी दिल्ली की तरह ही भू उपयोग के विरुद्ध बनी सैकड़ों बिल्डिंग्स की सिलींग का खतरा मंराने लगा है। ऐसे ९ गेस्ट हाउस कानपूर विकास PRADIKARAN पहले ही सील कर चूका है। एक हज़ार के करेब ऐसे मकानों की लिस्ट तैयार है। जो की भू उपयोग के विरुद्ध बने है.इसकी जानकारी से मालिकों में हडकंप मचा हुआ है। जानकारों के मुताबिक कानपूर विकास PRADIKARAN ने यह कदम हाई कोर्ट के ककदेओ के एक मामले की सुनवाई के दौरान मागी गयी जानकारी के बाद अपनी गर्दन बचने के लिए उठाया है। दरअसल भू उपयोग के विरुद्ध बनी सैकड़ों बिल्डिंग्स एक दो साल में नहीं बनी है.बल्कि एक दसक से उपर के द्स्र्ज़ानो माकन भी है। अपने फायदे के लिए के.डी.अ के इन्जीनेर्स ने आँखे बंद रखी। कुछ के खिलाफ पहले नोटिस व् द्वास्तीकरण आदेस जारी किया गया, लकिन जेब गरम हुई तो फाइल या तो दाब दी या फिर बंद कर दी। अब ऐसे मकानों को लिस्ट से बहार रखने के लिए भी येही तरीका आपना रहे है। पिछले दिनों एक ज़ोन की लिस्ट में ऐसे मकानों की कम संख्या को लेकर अफसर की क्लास भी हो गयी। क्लास के बाद अब सख्या अधिक न बड़े इसको लेकर माथापची की जा रही। गेस्त्मालिकों ने जब विरोदकिया तो विभाग के अफसरों ने उन्हें ही दोसी ठहराया। मामले की जांच करेने की जरोत भी नहीं संघी गयी.
गुरुवार, 14 जनवरी 2010
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

