रविवार, 28 फ़रवरी 2010

horiya gaye kanpuriya


कनपुरिया होली तो देश भर में मशहूर है. यहाँ  सात  दिनों तक होली के रंगों से आसमान सतरंगी  रहता है. सात दिनों तक होली यूँ ही नहीं खेली जाती है. होली अपने पीछे इतिहास समेटे हुए है. पारंपरिक होली के साथ ही होली वीक की शुरुवात हो जाती है और सातवे दिन अंग्रेजों  की मात देने  की ख़ुशी में पूरा शहर होली खेलता  है. इस परंपरा की शुरुवात लगभग ६० साल पहेले हुई थी. होली जलाने  पर ब्रिटिश सैनिको ने रोक लगा दी थी. अंग्रेजों के इस आदेश से शहरवासी गुस्से से लाल हो गए. उन्होंने अंग्रेजों  के आदेश को दरकिनार करते हुए हटिया में होली जलाई. ऐसे लोगों को अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया. अंग्रेजों के इस कदम ने शहर वासियिओं को एकजुट कर दिया. उन्होंने अंग्रेजों को मात देने की ठान ली.  उन्होंने फैसला किया की  गिरफ्तार लोगो की आज़ादी तक होली न मनाई जाएगी इसके साथ ही शहर की बाजारें भी नहीं खुलेंगी. कनपुरियों के इस फैसले से ब्रिटिश  सैनिको, अफसरों का गुजारा  मुश्किल हो गया. अंग्रेज गिरफ्तार किये गए लोगों को छोड़ने को मजबूर हो गए. रिहाई की ख़ुशी में कनपुरिया सरसैया घाट जेल के बाहर जुटे और  उनके साथ जमकर होली खेली. ख़ुशी का यह कारवां रंग यहीं नहीं रुका. आसमान को सतरंगी करता हुआ पुरे शहर में घूमा. बस यहीं से यह परम्परा बन गयीं. इस  बार भी होली की शुरुवात  दो दिन पहले हो गयी. बारावफात की वजह से शुक्रवार को ऑफिस, स्कूल बंद हो गए और मिल गया होली का खेलने का एक और मौका. दो दिन पहले ही शहर में रंग बरसने लगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें