शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2010
sahib yeh teek nahi
माय नेम इस खान फिल्म के रिलीजिंग के लिए स्टेट गवर्नमेंट ने तगड़े इंतजाम किये है. यह सब किया गया शिव सेना की धमकियों से फिल्म को बचने के लिए. इस मामले में सेंट्रल गवर्नमेंट ने भी तेज़ी से एक्शन लिया और फाॅर्स भेज कर स्टेट गवर्नमेंट की मदद का भी भरोसा दिलाया. स्टेट व् सेंट्रल गवर्नमेंट का यह कदम तारीफ़ के काबिल है. पर उनके इस कदम से कुछ सवाल जरूर खड़े हो गए है? अगर यही स्टेप उत्तर भारतीयों को शिव सैनिको के हमले से बचने के लिए किये गए होते तो देश में कटुता न फैलती. उत्तर भारतीय रोज़ी-रोटी छोड़कर वहा से वापस लौटने को मजबूर न होते. पैर अब यह कदम राजनीति से भरा नज़र आ रहा है. राहुल बाबा को शिव सेना ने चुनौती दी तो कांग्रेस की स्टेट गवर्नमेंट की नीद टूट गयी. उसने माय नेम इस खान के बहाने शिव सेना को पटकनी देने की ठान ली. क्योकि इसमें उसे दो फायदे नज़र आ रहे है. एक तो किंग खान के बहाने मुसलमानों का वोट बैंक वापस लौटता नज़र आ रहा. इसके साथ ही शिव सेना से नाराज़ उत्तर भारतियों के एकमुश्त वोट भी उसकी झोली में आ जायेंगे.i
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें